मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उप्र शासन की मंशा के अनुरूप रविवार दोपहर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गांव, स्कूलों, कॉलेजों में चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। वहीं सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।