झाझा नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर 12 बजे दो ठग जेवर साफ करने का झांसा देकर एक युवक से सोने की चेन ठगकर फरार हो गए। बाबूटोला निवासी गौतम सिंह ने बताया कि दोनों युवक बर्तन और चांदी की पायल साफ कर विश्वास जीतने के बाद सोने की चेन लेकर उसे लिफाफे में बंद कर दस मिनट बाद खोलने को कहकर चले गए। शक होने पर लिफाफा खोलने पर चेन गायब मिली, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये