हथुआ: लाइन बाजार के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में टॉपर छात्र को साइकिल देकर किया सम्मानित, छात्रों में जगी नई ऊर्जा
मीरगंज स्थित लाइन बाजार के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँच के मेधावी छात्र रेहान अली को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।