सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डहला-ककरैत मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब 12 बजे कल्याणपुर नहर पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से दुर्गावती की तरफ से बिछिया जा रहे थे। इसी दौरान सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान राकेश कुमार (30) पिता वीरेंद्र गुप्ता और घायल की पहचान रजत कुमार (24) पिता रामलाल गुप्ता, दोनों निवासी बिछिया के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Mohania, Kaimur | Sep 21, 2026