सिकंंदराबाद: जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में फ्लाईओवर और फुट ब्रिज बनाने की मांग को लेकर एसडीएम सिकंदराबाद को सौंपा ज्ञापन
सिकंदराबाद जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट एवं गुर्जर चौक पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं जिनमें अब तक सैकड़ो लोगों की मौत हो गई है,हजारों लोग चोटिल हुए हैं यह समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।