सिकंंदराबाद: ककोड मंडल के बूथ संख्या 377 में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने घर-घर जाकर किया संपर्क
ककोड मंडल के बूथ संख्या 377 में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया कि योगी सरकार के बीते 8 साल उत्तर प्रदेश के विकास सुशासन और जनता के उत्थान के प्रतीक बन चुकी है इन वर्षों में प्रदेश में माफिया राज और भ्रष्टाचार मुक्त है।