सिकंदराबाद कस्बा निवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति बीते 4 दिन से घर नहीं आया है।सब जगह तलाश कर ली लेकिन उसके पति का कहीं सुराग नहीं लगा,जिसको लेकर पीड़ित महिला सिकंदराबाद थाने गई और अपने पति की बरामदगी को लेकर थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है।