धर्मशाला: हिमाचल में विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा विभाग का अवकाश रद्द, अधिकारियों को विशेष निर्देश
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए 10 से 21 नवंबर तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों को विधानसभा के प्रश्नों के जवाब तैयार रखने के खास निर्देश भी दिए गए हैं।