घाटमपुर: पतारा में सड़क पार कर रहे मजदूर की डंपर से कुचलकर हुई मौत, एक घंटे जाम रहा हाईवे
घाटमपुर के पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय मजदूर पिंटू को टक्कर मारते हुए बुधवार सुबह 11 बजे कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया पुलिस ने 3 किलोमीटर तक पीछा करके डंपर को पकड़ा है।परिजनों ने कानपुर सागर हाईवे जाम कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटा।इस दौरान 1 घंटे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।