घाटमपुर: पतारा विकासखंड में संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया
पतारा विकासखंड में मंगलवार सुबह 11:00 बजे संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।