घाटमपुर: रमईपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में बीती 23 नवंबर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी,जिसमें बाइक सवार विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था बुधवार दोपहर 2 बजे उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पंचायतनामा व अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।