गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया समाहरणालय में डीएम-एसएसपी ने की प्रेस वार्ता, गैस एजेंसी को दी चेतावनी
गुरुवार को सुबह 11:00 समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीएम ने कहा कि मामला गंभीर है। सभी एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिन उपभोक्ताओं के साथ गड़बड़ी हुई है, उनकी लिस्ट भी एजेंसियों को दी गई है। हालांकि एजेंसियां इसे टेक्निकल एरर बता रही हैं, लेकिन प्रशासन इस दलील को अंतिम सच मानने को तैयार नहीं है।