डिंडौरी: शहपुरा विधायक ने टीवी पर देखे सभी राज्यों के चुनावी नतीजे, जनता का आभार व्यक्त किया
शहपुरा विधायक ओम प्रकाश ने सभी राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों को टीवी के माध्यम से देखते हुए बीजेपी की जीत को लेकर बताया कि यह जीत केवल एक दल का नही बल्कि देश के उज्जवल भविष्य ग्रामीण कल्याण और राष्ट्र निर्माण की सोच की जीत है। शहपुरा विधायक सोमवार दोपहर 12:00 के सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि देश की जनता मजबूत नेतृत्व के साथ है ।