सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी को गांव हरडाखेड़ी से किया गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गांव हरडाखेड़ी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। वह ग्राम हरडाखेडी थाना चिलकाना का रहने वाला है। एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।I