सहारनपुर: गोगाम्हाड़ी स्वच्छ कुंड में किशोर की मौत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, सुरक्षा कर्मी तैनात
सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित गोगाम्हाड़ी परिसर के स्वच्छ कुंड में तीन दिन पहले हुई 15 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अब यहां चौकीदार और नगर निगम के दो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, जिस रास्ते से किशोर दीवार फांदकर कुंड में पहुंचे थे, वहां ईंटें लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है।