सहारनपुर: डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में रेड रिबन यूथ फेस्ट के अंतर्गत रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों के अनुपालन में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मे रेड रिबन यूथ फेस्ट के युवा उत्सव के अन्तर्गत बुधवार शाम 5:00 बजे रेड रन मैराथन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। जिसमे युवा पुरुष, महिला एवं ट्रान्सजेंडर तीनो ग्रूप की अलग अलग मेराथन दौड़ हुई।