सहारनपुर: जनपद में न्यायालय ने हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास और ₹4 लाख के अर्थदंड से किया दंडित
9 सितंबर 2015 को सलीम के पुत्र शोएब के ऊपर अभियुक्त गण अब्दुल कादिर उर्फ राजा, सलमान द्वारा तेल डालकर आग लगा देने की सूचना पर थाना चिलकाना पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। न्यायालय ने संबंधित मामले में दोषी दोनों अभियुक्त गणों को बुधवार शाम 7:00 बजे सश्रम आजीवन कारावास, ₹400000 के अर्थ दंड से दंडित किया है।