बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी: अमीरामा में राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि शिविर में मौके पर सुधार किया गया
बड़ीसादड़ी। ग्राम पंचायत अमीरामा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हुआ। ग्राम निवासी राजूबाई पत्नी मधुरलाल ने कृषि भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में नाम त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिया। राजस्व अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई की है।