आबू रोड: आबूरोंड किवरली नेशनल हाईवे 27 पर ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में एक की मौत और एक घायल
आबूरोंड नेशनल हाईवे 27 पर रविवार अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के किवरली स्थित कैलाश ढाबे के सामने ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में उदयपुर जिले के कोटड़ा छावनी निवासी हितेश प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि देलदर निवासी विक्रम घायल हो गया