पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण किया
पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना के लाभुक जिन्होंने राशि उठा ली है उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा घूम घूम कर घर बनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। मकदमपुर पंचायत में भ्रमण के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि अगर राशि उठाकर घर निर्माण शुरू नहीं किया गया तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मौके पर आवास सहायक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।