गांव छपरा के राहुल सैनी ने HCS परीक्षा में प्रदेश में 7वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान!
राहुल सैनी ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा में प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
बिना खर्ची-पर्ची, योग्यता को मिला सम्मान — राहुल सैनी ने इस उपलब्धि को योग्यता और मेहनत का सम्मान बताते हुए कहा कि यह बिना खर्ची-पर्ची और बिना सिफारिश के योग्य उम्मीदवारों को अवसर देने वाली व्यवस्था का परिणाम है।
दादा का सपना किया साकार — राहुल ने अपने दादा स्वर्गीय हरकेश चौधरी के HCS अधिकारी बनने के सपने को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
एग्रीकल्चर में स्नातक और रूरल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले राहुल ने नौकरी के साथ-साथ पांच वर्षों तक प्रतिदिन लगभग पांच घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।
राहुल सैनी की यह सफलता साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
राहुल सैनी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं!
#RahulSaini #HCS #Haryana #Chhapra #युवाओं_की_प्रेरणा