गुलाना: हर्षवर्धन मंडलोई बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, अकोदिया में जोरदार स्वागत
भाजपा ने अकोदिया निवासी हर्षवर्धन मंडलोई को भाजयुमो शाजापुर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शुक्रवार शाम 5 बजे निवास पहुंचने पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत कर आतिशबाजी की। हर्षवर्धन ने सबसे पहले अपने दादाजी एवं पूर्व विधायक केदार सिंह मंडलोई के पैर छुए और भावुक हो गए। हर्षवर्धन ने राजनीतिक सफर एबीवीपी से शुरू किया था।