विजयादशमी पर सोरों में RSS का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम के बाद गणवेश में निकले स्वयंसेवक, विभाग प्रचारक आशुतोष ने दिया राष्ट्रसेवा और एकजुटता का संदेश
सोरों (शूकर क्षेत्र), कासगंज। विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में एकत्रीकरण, शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर अनुशासित पथ संचलन किया। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विभाग प्रचारक आशुतोष ने अपने संबोधन में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। पथ संचलन के दौरान कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
#सोरों #RSS #विजयादशमी #पथसंचलन