यूपी स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में वृषांक ने लहराया परचम, हासिल किया दूसरा स्थान
3.7 DUPR रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराकर दिखाई प्रतिभा, मामा बबलू पंडित ने जताया गर्व
नोएडा। यूपी स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में वृषांक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वृषांक की सफलता पर उनके मामा एवं श्री गंगा सभा के महामंत्री बबलू पंडित ने गर्व जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बबलू पंडित ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान वृषांक ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। उन्होंने 3.7 DUPR रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराकर अपनी प्रतिभा साबित की। पिकलबॉल में DUPR रेटिंग खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल के स्तर का आकलन करने वाली प्रणाली है। ऐसे में बेहतर रेटिंग वाले खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करना वृषांक के प्रदर्शन की खास उपलब्धि रही।
भांजे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बबलू पंडित ने कहा कि वृषांक की उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने महाकाल बाबा से वृषांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
#sports