#कासगंज में श्रीरामलीला: मेघनाथ वध के साथ प्रभु पार्क में हुआ पुतला दहन
हनुमान जी की लंका वापसी, सेतु बंध स्थापना और अंगद-रावण संवाद का हुआ भव्य मंचन, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर
कासगंज। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) कासगंज के तत्वावधान में सोमवार रात बाराद्वारी स्थित रामलीला मंच पर भव्य श्रीरामलीला का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए निर्देशक भावेश भारद्वाज के निर्देशन में कलाकारों ने श्री हनुमान जी की लंका वापसी, सेतु बंध स्थापना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाथ वध की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया। मेघनाथ वध के प्रसंग के साथ प्रभु पार्क में मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया।
रामलीला मंचन के दौरान हनुमान जी द्वारा लंका में विध्वंस कर अपनी शक्ति का परिचय देने और लंका में आग लगाने के बाद वापस लौटने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद वानर सेना द्वारा समुद्र पर सेतु बंध स्थापना और अंगद-रावण संवाद की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाथ वध के प्रसंगों के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम का निर्देशन भावेश भारद्वाज (वृंदावन) ने किया। पुरोहित की भूमिका पं. ओम प्रकाश पाठक एवं पं. भरत गौतम ने निभाई, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता (डीसीएम), शिव कुमार भारद्वाज, जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी एवं विनोद कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता तथा स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित समिति के अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
इस अवसर पर सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर यादव, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, उमंग सैनी, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन, अंश कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता एवं भविष्य माहेश्वरी सहित समाजसेवी और धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित श्रीरामलीला मंचन में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। कासगंज पुलिस ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से की निगरानी कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मी रहे तैनात।।
रिपोर्ट: सचिन उपाध्याय, जिला ब्यूरो कासगंज | दैनिक श्रीजी एक्सप्रेस | Soron Live 24
#Kasganj #RamLeela #meghnath