भीलवाड़ा: विधायक कार्यालय में जनसुनवाई का नया समय तय, हफ्ते में तीन दिन फील्ड में निरीक्षण और तीन दिन जनसुनवाई करेंगे
साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सोमवार, मंगलवार और बुधवार को विधायक द्वारा फील्ड में निरीक्षण, अधिकारियों से संवाद और आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई की जाएगी। यह नई व्यवस्था 1 जून 2026 (सोमवार) से लागू होगी। दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई का समय.