*ब्रेकिंग न्यूज़:*
*दतिया के ग्लोबल होटल के कमरा नंबर 501 में पुलिस की कार्रवाई, युवतियों के मिलने की सूचना*
दतिया। राजघाट कॉलोनी ग्वालियर बायपास होंडा एजेंसी के पास ग्लोबल होटल में पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 501 में कुछ युवतियों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने की सूचना सामने आई है।
पुलिस की कार्रवाई को लेकर होटल परिसर में हलचल बनी हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि, कार्रवाई के कारणों और अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
— अखलेश दांतरे
संवाददाता, दैनिक दतिया प्रकाश