धनौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर गजरौला में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में लगाई आस्था की डुबकी
गजरौला में ब्रजघाट गंगा धाम में बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही गंगा घाट पर हवन यज्ञ कराकर पुरोहितों को दान दिया। इस दौरान गंगा घाट हर हर गंगे - हर हर महादेव की जयकारों से गुंजायमान रहे। उधर तिगरी गंगा धाम में भी गंगा स्नान करने को भारी संख्या में पहुंची।