धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस
रविवार को लगभग 6:30 पर गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया है।