धनौरा: अबतिका पार्क में श्री श्याम मित्र मंडल के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय रामनवमी महोत्सव में कलाकारों ने दिखाई झांकियां
गजरौला में श्रीश्याम मित्र मंडल के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय श्रीरामनवमी महोत्सव का रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे समापन हो गया। कलाकारों द्वारा भगवान शंकर के तांडव की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम स्थल जयकारों से गूंज उठा। शहर के अवंतिका पार्क में रविवार को दीप प्रज्जवल के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।