धनौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हाईवे पर लगा जाम
गजरौला में नेशनल हाइवे किनारे ब्रजघाट गंगा धाम में बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही गंगा घाट पर हवन यज्ञ कराकर पुरोहितों को दान दिया। इस दौरान गंगा घाट हर हर गंगे - हर हर महादेव की जयकारों से गुंजायमान रहे।