गायत्री परिवार नर्मदापुरम द्वारा समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा लोगों को नशे की बुराई से दूर करने के उद्देश्य से मंगलवार को मालाखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्मीनारायण वर्मा के निवास पर 24 हजार गायत्री मंत्रों का सामूहिक जाप एवं एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।