रुदौली: रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नरौली में बड़े पैमाने पर चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मनाया अपना जन्मदिन
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के नरौली स्थित एक विद्यालय की है, जहां रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान विधायक में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भी किया । जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने किए गए विकास कार्यों को भी गिनवाया, शिविर में 245 लोगों को चश्मा भी वितरित किया ।