रुदौली: देहरादून में सड़क हादसे में लोहड़ी सरैया के 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम, हुआ अंतिम संस्कार
खबर रुदौली क्षेत्र के लोहटी सरैया की है, जहां निवासी मंसाराम पुत्र राम बहादुर उम्र लगभग 28 वर्ष व रंजीत पुत्र राम रेस उम्र लगभग 32 वर्ष देहरादून में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे, जिनकी देहरादून में दुर्घटना में मौत हो गई, घटना की जानकारी होते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया, दोनों शव का अंतिम संस्कार किया गया है, विधायक भी पहुंचे थे ।