रुदौली: बनगांवा में मकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट, दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
खबर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा गांव की है, जहां गांव में सुबह 2 पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चला, जिसमें 1 पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, 1 पक्ष के राम अभिलाष यादव ने बुधवार की शाम बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व गांव के ही सियाराम से जमीन और मकान का उन्होंने बैनामा लिया था, जिस पर कब्जा हुआ है ।