रुदौली: ग्राम पंचायत हरिहरपुर बलैया में बिगड़े हैंडपंप और घटिया सामग्री निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मीडिया के सामने रखी हकीकत
खबर विकासखंड रुदौली की ग्राम पंचायत हरिहरपुर बलैया की है, जहां हैंडपंप मरम्मत के नाम पर खराब हालत पड़े हैंड पंप को ग्रामीणों ने दिखाते हुए मीडिया के सामने हकीकत रखी, तो वही नाली निर्माण में पीले ईट व बालू का प्रयोग किए जाने का वीडियो में खुलासा भी किया, ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया तो फोन ही नहीं लगा, BDO ने कहा मामलासंज्ञान में आया है जांच कराई जाएगी ।