पूरनपुर: खमरिया पट्टी गांव निवासी युवक ने सगे भाइयों पर लगाया पिता की मौत के बाद कृषि भूमि पर कब्जा करने का आरोप, CM को भेजा पत्र
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी सोनू पुत्र स्वर्गीय पोथीराम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उसके पिता की 12 बर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद कृषि भूमि सोनू,राजेश और विकास के नाम पर दर्ज हो गई थी। आरोप है कि उसके हिस्से की कृषि भूमि पर भी विकास ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।