पूरनपुर: गांव पुन्नापुर टांडा में एक खपरैल में अज्ञात कारणों से लगी आग, जलीं दो बाइकें
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी ओमप्रकाश पुत्र ईश्वरी प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि उसकी दो बाइक खपरैल में खड़ी थी। अज्ञात कारणों के चलते खपरैल में आग लग गई यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया पर जब तक खपरैल में खड़ी पैशन प्रो और डीलक्स गाड़ी जल गई।