पूरनपुर: मुजफ्फरनगर गांव में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र की पिटाई कर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी लालता प्रसाद पुत्र बीरबल ने बताया कि उसका पुत्र गौरव किसी काम से जा रहा था। तभी गांव निवासी सर्वेश,रवित, गोकुल प्रसाद, पूरन,राकेश,लोकेश और मैकूलाल ने पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण के पुत्र को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी लगने पर ग्रामीण अपने पुत्र को बचाने के लिए पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी।