राजधानी दिल्ली में लोगों का 11 सालों का लंबा इंतजार आज बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन के साथ खत्म हो गया। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली चार बड़ी सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। लेकिन इस बीच लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि बारापुला फ्लाइओवर के खुलने से आम लोगों को क्या फायदा होगा।
आपको बता दें कि बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराना है। इसके तहत सिग्नल-फ्री मार्ग के जरिए मयूर विहार फेज-1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को जोड़ा जाएगा। यह फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार पूरा हो जाएगा।
#AmitShah #DelhiNews
Korba, Korba | Sep 30, 2026