कटकमदाग: झासा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के निर्विरोध संयुक्त सचिव बने डॉ. राहुल कुमार सिंह
झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (झासा) के वर्तमान सत्र के लिए नई कमेटी का चुनाव झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय अस्पतालों में संपन्न हुआ। जिसमें सोमवार 3:00 बजे हजारीबाग के बरही अनुमंडल अस्पताल में सेवारत चिकित्सक डॉ.राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए संयुक्त सचिव पद पर चुना गया।