नशेड़ियों और नशा कारोबारियों के कब्जे में है हजारीबाग, जो अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुरी तरह से पांव पसार चुका है। कटकमदाग इलाका इससे कहीं अधिक प्रभावित है और इसे देखते हुए अलर्ट मोड में चल रही कटकमदाग पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई में लगी थी।