कटकमदाग: मटवारी कार्यालय में झामुमो ने शिबू सोरेन के जन्मदिन पर बिरहोर और दलित परिवारों के बीच कंबलों का किया वितरण
हजारीबाग झारखंड के संथाल परगना के आदिवासियों के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन किसी भगवान से कम नहीं है। आज शनिवार 3 बजे झारखंड राज्य और आदिवासी समाज के लिए खास है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) सुनील शर्मा के मटवारी अवस्थित कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।