कटकमदाग: जय बापू जय भीम जय संविधान सम्मान यात्रा में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी शामिल हुईं
हजारीबाग अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के ऊपर टिप्पणी और अपमानजनक बयान को लेकर पूरे देश भर में आक्रोश का माहौल है जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। हजारीबाग में भी सोमवार 3 बजे कांग्रेसियों के द्वारा जय बापू, जय भीम, जय संविधान सम्मान यात्रा निकाला गया। इस संविधान सम्मान मार्च में सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।