कटकमदाग: खीरगांव में मुक्तिधाम के पास सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत
हजारीबाग में एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है । युवक हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के मसरातु पंचायत के मोहुड़र गांव का रहने वाला अनिल रजक उम्र लगभग 35 वर्ष पिता अशोक राम रजक है जो हजारीबाग जिले के सुरेश कॉलोनी से शुक्रवार 5 बजे काम कर के वापस अपने घर मोहुडर लौट रहा था।