झुंझुनू: एसपी शरद चौधरी ने अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया विशेष अभियान, जिले में 170 अपराधी हुए गिरफ्तार
झुन्झनू एसपी शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू जिले भर में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत शनिवार शाम 5:00 बजे तक जिले की पुलिस के 284 सदस्यों की 57 पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 170 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विभिन्न अपराधों को अंजाम देने वाली अपराधी शामिल है