झुंझुनू: बामलास के सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल का ताला जड़ा
गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास स्थित सरकारी स्कूल के दो अध्यापकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शुक्रवार को भारी संख्या में स्कूल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया। सूचना पर गुढ़ागौड़जी पुलिस भी मौके पर पहुंची। तनाव की स्थित बनते देख स्कूल के दूसरे अध्यापकों ने दोनों अध्यापकों को कमरे में बंद कर दिया।