झुंझुनू: पातुसरी गांव में हवा में उछलती कार ने पेड़ व तारबंदी तोड़कर खेत में पलटी, नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
पातुसरी गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे के आसपास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खेत मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात धमाके की आवाज सुनकर वे दौड़कर आए तो देखा एक कार उनके खेत मे पलटी हुई थी। खेत मालिक व उनके परिवार ल सदस्यों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।