मऊरानीपुर: आधार कार्ड संचालक द्वारा निर्धारित फीस से अधिक पैसा लेने पर अधिवक्ताओं सहित पीड़ित लोगों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत
मऊरानीपुर में आधार संचालक द्वारा निर्धारित फीस से अधिक मनमानी तरीके से अधिक पैसे वसूलने के कारण अधिवक्ताओं के साथ पीड़ित लोगों ने उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की | जिसमें मनीष नायक ने कहा की आधार संशोधन के बाद अधिक पैसों के साथ एक बीएसएनएल की सिम जबरन दी जाती है मना करने के बाद ग्राहकों के साथ अभद्रता की जाती है |