मऊरानीपुर: खदियन के पास शादी समारोह में जा रहा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार,हालत गंभीर।
पूरा मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के खदियन के पास से सामने आया है,जहा कुआगांव से शादी समारोह में मऊरानीपुर जा रहे भगवत प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया गया की एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को दूसरी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसमें भगवत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल झांसी भेजा गया।